लखनऊ : भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां बदले की भावना से बुलडोजर चलाया जा रहा है। पिछले छह साल में भाजपा ने कोई काम नहीं किया है। नहरों में पानी नहीं है। किसानों को लूटने का काम किया जा रहा है। सपा सरकार आई तो प्रदेश की जनता को गम्भीर बीमारियों का इलाज मुफ्त में देंगे।
रविवार को एक निजी कार्यक्रम में भरथना पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर करारा हमला करते हुए ये बातें कहीं। शिवपाल ने प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या पर कहा कि मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। बस इधर-उधर बदले की भावना से बुलडोजर चलाकर जान-बूझकर लोगों को टारगेट किया जा रहा है।