होली 2023 में बुधवार, 8 मार्च, 2023 को मनाई जाएगी। होली पूरे देश में हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला खास त्योहार है। यह हिंदू कैलेंडर के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। इस त्यौहार को सभी रंगों से मनाते है। ऐसे में सभी अपनी खुशियों को एक दूजे से बांटते हैं। वही इस दिन हर कोई भांग का नशा करता है। यही नहीं बल्कि, ऐसा माना जाता है कि, होली के इस जश्न में यदि भांग न खाए और न पिए तो ये रंग भरा त्यौहार अधूरा ही रहता है। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो भांग जैसी चीजों से दुरी बनाए रखते हैं। उनको लगता है कि, ये नुकसान करती है।

हालांकि, ये बात बहुत हद तक सही भी है। मगर आप ये बात शायद ही जानते होंगे कि भांग पीने से कई सारे फायदे भी होते हैं। भांग पीने से कई सारे लाभ होते हैं। तो चलिए जानते है कि, भांग पीने से कौन-कौन से फायदे होते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोगों को भांग पीने के बाद सिरदर्द होने लगता है। मगर आप ये शायद ही जानते होंगे कि भांग की पत्तियों का अर्क निकालकर, इसकी कुछ बूंदे कान में डालने से सिरदर्द पूरी तरह से समाप्त हो जाता है।

वही इसके अतिरिक्त किसी तरह का घाव हो जाने पर, भांग की पत्तियिों का लेप बनाकर घाव पर लगाएं। इसके उपयोग से घाव जल्दी भर जाता है तथा जल्द ही ठीक भी हो जाता है। यही नहीं बल्कि, इसके उपयोग से कैंसर की वजह से जो घाव ठीक होने का नाम नहीं लेता है उसको भी ये जल्दी ही ठीक कर देता है क्योकि यह इंफ्लैमटोरी गुण असरदार तौर पर काम करता है। वही यदि सर्दियों में आपकी त्वचा रूखी और खुरदरी हो जाती है तो ऐसे में आप भांग की पत्तियों को पीसकर इसका लेप बनाकर त्वचा पर लगाए ऐसा करने से त्वचा सॉफ्ट हो जाती है एवं दमकने लगती है।