गुवाहाटी : मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा ने आठगांव के एक रेस्टोरेंट में होली उत्सव मनाया। जिसमें सदस्योंओ ने रंग-बिरंगे परिधान में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सदस्योंओ ने चंग की थाप पर होली धमाल के गीतों पर नृत्य भी किया।
कार्यक्रम मे शाखाध्यक्ष प्रेमलता सिंघानिया, सचिव इंदु पारीक, कोषाध्यक्ष खुशबू वर्मा, नव निवार्चित अध्यक्ष नीलम भजनका, उपाध्यक्ष योगिता अग्रवाल, कविता अग्रवाल रिंकी रारा, संयुक्त सचिव सुनीता सराफ, बबीता हरलालका दीपिका जोशी, मनीषा गोयनका, रेखा अग्रवाल उपस्थिति थीं।