गुवाहाटी : बॉलीवुड के अभिनेता तथा दानवीर सोनू सुद आज असम पहुंचे। वे आज मुंबई से बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। इसके बाद कोकराझाड़ में आयोजित होनेवाले एक कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। जरूरतमंदों का मसीहा सोनू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि असम अच्छा, यहां के लोग बहुत ही अच्छे और वातावरण काफी मनोहारी है। इसके साथ ही यहां को लोगों से बहुत कुछ सिखने की जरूरत है।

असम में घूमने के लिए बहुतायत स्थान है, यहां की प्राकृृतिक वादियां व मनोरम छटा हमेशा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। असम का वातावरण, जलवायु के साथ मौसम को हमेशा पसंद करता हूं। जब भी यहां आता हूं तो यहां विभन्न स्थानों पर भ्रमण करना अच्छा लगता है।