होली पर राशि के अनुसार रंग चुनने से न सिर्फ त्योहार की खुशियों में चार चांद लगते हैं, बल्कि आपकी कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी कम होता है। इसलिए इस बार होली पर आप भी अपनी राशि का लकी कलर चुनकर रंग खेलें। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशियों का रंग बिखर जाएगा। होली के रंगों का चयन यदि आप अपनी राशि के अनुसार करेंगे तो आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा। ज्योतिष के अनुसार हर राशि का अपना एक लकी कलर होता है। यदि इसी रंग के गुलाल से आप होली भी खेलें तो आपको सुख समृद्धि और खुशियों की प्राप्ति होगी और आपकी कुंडली में अशुभ ग्रहों की दशा में भी सुधार होगा।
आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का लकी कलर कौन सा है:
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह माने जाते हैं और मंगल का प्रतीक लाल रंग होता है। इसलिए इन दोनों राशि के जातकों का लकी कलर लाल होता है। होली के दिन इन दोनों ही राशि के जातकों को लाल, नारंगी, गुलाबी रंगों से होली खेलनी चाहिए। होली के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा या फिर तस्वीर पर लाल रंग का गुलाल चढ़ाएं।
ज्योतिष में वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र बताए जाते हैं और जो कि एक शुभ और शांत ग्रह माने गए हैं। इन राशियों के जातक स्वभाव से थोड़ा विलासितापूर्ण जीवन जीने वाले माने जाते हैं। इन दोनों राशियों का लकी कलर सफेद और गुलाबी है। हालांकि होली पर सफेद रंग गुलाल नहीं होता है इसलिए आप सिल्वर और गुलाबी रंग से खेल सकते हैं।
कन्या और मिथुन राशि वालों का लकी कलर हरा होता है। इन दोनों ही राशि के स्वामी बुध माने जाते हैं और ग्रहों के राजकुमार बुध का रंग धानी हरा माना गया है। इस रंग से होली खेलने पर आपके जीवन में सुकून और शांति स्थापित होता है। हरे के साथ ही आप चाहें तो पीले और नारंगी रंग से भी होली खेल सकते हैं।
मकर और कुंभ के स्वामी शनिदेव होते हैं और शनि का सबसे प्रिय रंग काला और नीला होता है। शनि को आपका इस रंग से होली खेलना बहुत पसंद है। होली पर काले रंग का गुलाल नहीं होता है इसलिए आप बैंगनी, नीले या फिर जामुनी रंग से होली खेल सकते हैं। आपके इन रंग से खेलने पर शनि की अशुभ दशा में लाभ होता है।
धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति माने गए हैं और इन राशियों का संबंध भगवान विष्णु से भी होता है। इन दोनों ही राशियों के लिए होली का लकी कलर पीला या फिर केसरिया होता है। आपको इन ही रंगों से होली खेलनी चाहिए।