बोकोः असम साहित्य सभा के बोको शतदल शाखा के सौजन्य से आज तत्थचित्र अपराजिता पूर्णिमा और मुखपत्र बोको ज्योति विमोचन किया गया। इस दौरान बोको साहित्य सभा की अध्यक्ष डॉ. विजया डेका की अध्यक्षता में बोको बीएड कॉलेज में एक सभा आयोजित की गई। उक्त सभा के प्रारंभ में विशिष्ट शिक्षाविद डॉ. गणेश्वर सहरिया ने द्वीप प्रज्ज्वलित, बोको साहित्य सभा के सदस्य-सदस्याओं द्वारा कोरस गीत प्रस्तुत करने के साथ ही सम्मानित कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय यह है कि बोको बरपाड़ा के विशेष रूप में दिव्यांग हस्तशिल्पी, चित्रशिल्पी एवं कवि पूर्णिमा पल के जीवन के आधार पर बोको साहित्य सभा ने तत्थचित्र अपराजिता प्रस्तुत की थी। वहीं आज विशिष्ट संवाददाता, साहित्यिक एवं भारत सरकार के शिल्पी पैंशन प्राप्त दिलीप शर्मा ने तत्थचित्र अपराजिता  का आनुष्ठानिक रूप में विमोचन किया। इसके साथ ही बोको साहित्य सभा के वार्षिक मुखपत्र बोको ज्योति  का विमोचन बोको साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कलिता ने किया। उक्त सभा में युवा शिल्पी मनोज दास, कोच साहित्य सभा के अध्यक्ष व काव्यप्राण पुरस्कार प्राप्त निर्मल कोच, राभा हासोंग स्वायत्तशासी परिषद के कार्यकारी सदस्य सुमित राभा सहित कई शिल्पी, साहित्यिक एवं इलाके के गणमान्य लोग मौजूद थे।