मौसम बदलने के साथ सर्दी-जुकाम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अगर आपकी इम्यूनिटी वीक है या एलर्जी की समस्या है तो आपको पहले से ही सतर्क होना बेहद जरूरी है। बचाव के साथ आपको इम्यूनिटी बूस्ट करने पर भी ध्यान देना चाहिए। यहां कुछ टिप्स हैं जिन्हें आप अभी से फॉलो करना शुरू कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो सिर्फ तापमान बदलने से नहीं बल्कि वेदर कंडीशन बदलने से हम बीमार होते हैं।

मौसम बदलने पर बीमार होने की तीन वजहें होती हैं, या तो हवा ज्यादा ठंडी हो, हवा ड्राई हो या फिर हम ज्यादा वक्त इनडोर बिताएं। वहीं की बार तापमान ऐसा हो जाता है जिसमें कुछ वायरस आसानी से सर्वाइव कर लेते हैं, तब हम बीमार पड़ जाते हैं। सर्दियां लगभग जा चुकी हैं। गर्मी शुरू होने के साथ आपकी तबीयत न बिगड़े इसके लिए पहले से तैयारी करना जरूरी है।

हाइजीन मेनटेन रखें : जुकाम फैलाने वाले वायरस हार्ड सर्फेस पर सर्वाइव करते हैं, इसलिए अपने हाथ रेग्युलर्ली धोते रहें। खासतौर पर जब आप खाना खाने जाएं या कुकिंग कर रहे हों। वॉशरूम यूज करने के बाद भी हाथ धोना जरूरी है। भीड़भाड़ से बचें : हर वक्त घर पर पैक होकर रहना पॉसिबल नहीं है लेकिन अगर आप सेंसिटिव हैं तो मौसम बदलते वक्त भीड़-भाड़ से बचें। इससे आप अपना दूसरों से फैलने वाले इन्फेक्शन से बचाव कर सकते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करें : सिर्फ मौसम बदलने पर ही नहीं बल्कि इम्यूनिटी मजबूत करने पर हमेशा काम करना चाहिए। इसके लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें। स्ट्रेस न लें। 7 से 9 घंटे की नींद लें। बाहर के खाने से परहेज करें। हेल्दी खाना खाएं। खाने में फल और सब्जियां ज्यादा खाएं। साथ में लौंग, तुलसी, अदरक और हल्दी खाने की भी आदत डालें।