आपने बचपन में कई ऐसी कहानियां सुनी होंगी, जिनमें जीवित प्राणी पत्थर के बन जाते थे, जिन पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा कहानियों में ही नहीं बल्कि सच में भी होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही झील के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें अगर कोई जानवर या पक्षी जाता है तो वह पत्थर का बन जाता है। इस खतरनाक झील को मेडुसा लेक या जॉम्बी लेक के नाम से जाना जाता है। इसका नाम ग्रीक माइथॉलजी में एक फीमेल कैरेक्टर मेडुसा से प्रेरित होकर रखा गया है, जो दिखने में बेहद डरावनी है।
कहानी के मुताबिक, वह जिसे भी एक बार देखती है वह पत्थर का बन जाता है। यह झील बेहद खतरनाक है, जो अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया देश में है। वहां के लोग इस झील को नैट्रॉन झील कहते हैं। यह रहस्यमई झील अरूषा क्षेत्र के न्गोरोन्गोरो जिले में स्थित है। इस रहस्यमई झील के बारे में कहा जाता है कि जैसे ही आप इस झील के नजदीक जाएंगे आपको लाल रंग का एक विशाल झील दिखेगा, जहां पर कई पशु पक्षियों की मूर्तियां नजर आएंगी। असल में यह उन पशु पक्षियों की लाश है जो मूर्ति की तरह बन गए हैं। यह दृश्य देखने में बेहद डरावना लगता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि वहां के स्थानीय लोग उस इलाके में जाने से डरते हैं। लोगों का मानना है कि यह झील शापित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वहां के स्थानीय लोग उस इलाके में जाने से डरते हैं। लोगों का मानना है कि यह झील शापित है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की, कि आखिर ऐसा क्या होता है जो वहां जाने वाले सभी पशु-पक्षी मूर्ति बन जाते हैं। इसके बाद सामने आया कि ऐसा इस झील में मौजूद पानी की वजह से होता है। दरअसल, इस झील के पानी में सामान्य पानी के मुकाबले कहीं अधिक मात्रा में एल्कलाइन मौजूद है। इसकी वजह से इस पानी का पीएच लेवल 10.5 तक है।
दोइन्यो लेंगाई ज्वालामुखी को इस बढ़े हुए एल्कलाइन की मात्रा की वजह माना जाता है। इस ज्वालामुखी से निकलने वाला लावा इस झील के पानी में मिलता है और पानी को एल्कलाइड बना देता है, जो बेहद खतरनाक होता है। यह दुनिया का इकलौता ऐसा ज्वालामुखी है जिसके लावा से नैट्रोकार्बोनाइट्स निकलता है। इतना ही नहीं इस झील के पानी में ऐसे कई केमिकल पाए जाते हैं, जिनकी वजह से यहां मरने वाले पशु पक्षियों की लाशों के सड़ने की प्रक्रिया धीमा हो जाती है। यही कारण है कि यहां पशु पक्षियों की लाशें बिल्कुल मूर्तियों जैसी दिखने लगती हैं।