जल, जमीन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जिले से निकले चक्रवर्ती दंपति मंगलवार को कौशाम्बी पहुंचे। यहां हाईवे से गुजरते हुए उन्होंने तमाम लोगों से बातचीत की। गंगा की अशुद्धता व पेड़ों की लगातार हो रही कटान पर चिंता जाहिर की। शुभो चक्रवर्ती और उनकी पत्नी रोमा चक्रवर्ती ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य जल, गंगा, जमीन, पर्यावरण और अपनी आजीविका यानी संस्कृति को बचाना है।

कहा कि वाराणसी और प्रयागराज में गंगा कुछ हद तक शुद्ध है, लेकिन पश्चिम बंगाल पहुंचते-पहुंचते यह काफी प्रदूषित हो जाती हैं, जो चिंता का विषय है। दंपति ने बताया कि वे झारखंड, बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। हर जगह आतिथ्य मिला है। इससे साफ है कि यूपी के लोग भी जल, गंगा, जमीन, पर्यावरण और अपनी आजीविका यानी संस्कृत को बचाना चाहते हैं।