देश भर में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना और व्रत-उपवास रखते हैं। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन लोग मंदिर जाकर भगवान के दर्शन भी करते हैं। शिवरात्रि के दिन कई लोग भांग का सेवन भी करते हैं। लेकिन कई बार यह भांग हमारे लिए महंगी पड़ जाती है, जब इसका नशा हमें परेशान करने लगता है। ऐसे में अगर आप शिवरात्रि के दिन भांग के नशे की वजह से परेशान हो रहे हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद से भांग का नशा उतर सकता है।

इमली : अगर आप भांग का नशा उतारना चाहते हैं, तो इसमें इमली आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए 30 ग्राम इमली को 250 ग्राम पानी में भिगो दें। कुछ देर बाद इमली को मथकर छान लें। अब इसमें 30 ग्राम गुड़ घोलकर इस पानी पी लें।

खट्टी चीजें खाएं : भांग का हैंगओवर उतारने के लिए खट्टी चीजों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, खट्टी चीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो शरीर में नशा करने वाले केमिकल्स को बेअसर करता है। ऐसे में आप इमली के अलावा छाछ, संतरा, नींबू, मोसंबी आदि का सेवन भी कर सकते हैं।

गुनगुना सरसों का तेल : भांग का नशा उतारने में सरसों का तेल भी काफी असरदार है। अगर भांग ज्यादा होने की वजह से कोई व्यक्ति बेहोश हो गया है, तो उसे कुछ खिलाना असंभव है। ऐसे में सरसों का तेल आपके काम आ सकता है। इसके लिए सरसों के तेल को हल्का गर्म करने के बाद एक-दो बूंद कान में डालने से व्यक्ति होश में आ जाएगा।

अदरक : अगर आप भांग का नशा उतारना चाहते हैं, तो इसके लिए अदरक भी काफी फायदेमंद साबित होगी। खाने का स्वाद बढ़ाने वाली अदरक शरीर को गर्म रखने में भी काफी असरदार है। साथ ही इसे खाने से भांग का नशा भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए नशे से प्रभावित व्यक्ति को अदरक का टुकड़ा चूसने के लिए दें। धीरे-धीरे नशा उतर जाएगा।

नारियल पानी : नशा उतारने के लिए नारियल पानी की काफी कारगर साबित होगा। खट्टे फल की ही तरह नारियल पानी में भी एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में नशा करने वाले केमिकल असर खत्म करता है