ठंड का मौसम अब बस जाने को है और ऐसे में मार्केट में मिलने वाले विंटर फूड्स भी जल्द ही गायब हो जाएंगे। सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों के अलावा जिस चीज का सेवन सबसे अधिक किया जाता है, वह है मूंगफली। मूंगफली खाने का अपना एक अलग ही स्वाद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी कम नहीं है। अगर आप अपनी डाइट में मूंगफली को शामिल करते हैं तो इससे आप कई बेनिफिट्स आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मूंगफली से मिलने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बता रहे हैं-
प्रोटीन का अच्छा सोर्स : आमतौर पर यह माना जाता है कि नॉन-वेज फूड में ही प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है।लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो ऐसे में आपको मूंगफली का सेवन अवश्य करना चाहिए।
वजन कम करने में मिलेगी मदद : अगर आप हेल्दी तरीके से वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में मूंगफली का सेवन करना अच्छा आइडिया हो सकता है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो वेट लॉस में मदद करते हैं। साथ ही साथ, इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिससे आप ओवर ईटिंग से बचते हैं। जिससे आप हेल्दी तरीके से वेट लॉस कर पाते हैं।
ब्रेन को बनाए शॉर्प : हेल्दी और शॉर्प ब्रेन के लिए आपको विटामिन बी1, नियासिन और फोलेट जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जब आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को ये सभी पोषक तत्व मिलते हैं। जिसके कारण आपका माइंड और भी अधिक एक्टिव व शॉर्प हो जाता है। साथ ही, इसमें मौजूद नियासिन और विटामिन बी1 भी ब?ती उम्र में होने वाली अल्जाइमर जैसी बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।