पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने सीएम नीतीश की समाधान यात्रा को दिन कट्टू यात्रा बताया है। आरसीपी सिंह ने कहा कि समाधान यात्रा निकालकर सीएम दिन काट रहे हैं। महागठबंधन का सत्यानाश हो गया है। आरजेडी, जेडीयू में घमासान मचा हुआ है।

नीतीश कुमार का एनडीए छोड़कर महागठबंधन के साथ जाने का फैसला गलत था। आरसीपी सिंह ने एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। इसका वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में सरकार है ही नहीं। मंत्रियों के पद खाली हैं, उन्हें भरा नहीं जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कहा वो नहीं कर पा रहे हैं।