हैदराबाद : तेलंगाना की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में आयकर विभाग के सर्वे को लेकर मंगलवार को केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि आईटी और सीबीआई जैसी एजेंसियां ‘भाजपा की सबसे बड़ी कठपुतली’ बन गई हैं।तेलंगाना के उद्योग मंत्री और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे के टी रामा राव ने ट्वीट किया, ‘घोर आश्चर्य!!

मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री प्रसारित करने के कुछ हफ्तों बाद बीबीसी इंडिया पर अब आईटी का छापा पड़ा है। आईटी, सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियां भाजपा की सबसे बड़ी कठपुतली बनने के लिए हंसी का पात्र बन गई हैं। अब आगे हिंडनबर्ग पर ईडी का छापा या अधिग्रहण का शत्रुतापूर्ण प्रयास बीआरएस की विधान परिषद सदस्य के कविता ने भी बीबीसी के कार्यालयों में आईटी सर्वे को लेकर केंद्र की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘एक कारोबारी घराने पर आरोपों के बीच पूरी सत्तारूढ़ सरकार जांच के खिलाफ बचाव करती है और वही सरकार सच दिखाने वालों के पीछे अपनी एजेंसियां भेजती है।