सिलचर : लायंस कल्ब आफ सिलचर ने परियोजना निदेशक अंग्शु राय के नेतृत्व में 8 जरूरतमंद एवं गरीब जोड़ों का विवाह हिंदू रिति रिवाज से संपन्न करवाया। इस मौके पर नोरमल स्कूल परिसर को फुलों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। अलग-अलग विवाह मंडप, दर्शक दीर्घा, कार्यालय, संगीत एवं नृत्य स्थल बनाया गया।
अध्यक्ष अरिंदम भट्टाचार्य, सचिव कांग्सोबनिक सहित कल्ब के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य इकाइयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी जोड़ंो की गीत संगीत के साथ विवाह की रस्म अदायगी की गई। सभी बाराती एवं घरातियों तथा आमंत्रित अतिथियों के लिए सामूहिक भोज का प्रबंध किया गया था। विवाहित जोड़ों को पर्याप्त दहेज एवं नगदी दिया गया। आशीर्वाद एवं उपहार देने के लिए सामाजिक संगठनों एवं अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। पूर्व पदाधिकारी सुमित दास ने बताया कि सभी जोड़ों को बड़ी आत्मीयता से बिदाई दी गई।