लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। खासकर, मोबाइल और लैपटॉप के स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू किरणें आंखों को अधिक प्रभावित करती हैं। इसके लिए वर्किंग पर्सन को अपनी आंखों का विशेष देखभाल करना चाहिए। लापरवाही बरतने से आंखों की रोशनी कम हो सकती है। इससे दृष्टि शक्ति कमजोर होगी। फिर बहुत जल्द चश्मा पहनना पड़ सकता है। अगर आप भी वर्किंग पर्सन हैं, तो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए ये आसान टिप्स जरूर फॉलो करें। -अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ और हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो आंखों की एक्सरसाइज करें। इसके लिए आप अपनी आंखों को नियमित अंतराल पर मूव जरूर करें।

इस दौरान सबसे पहले स्क्रीन से नजर हटाकर सामने देखें। इसके बाद दाएं लें जाएं और फिर बाएं ले जाएं।  -आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना आंखों से जुड़े योग करें। इसके अलावा, डाइट में विटामिन ए रिच फूड्स जरूर शामिल करें। इस एक्सरसाइज में अपनी आंखों को ऊपर से नीचे लाएं। फिर नीचे से ऊपर ले जाएं। इस योग को रोजाना 5 मिनट करें। -अगर आप अपनी आंखों की देखभाल करना चाहते हैं, तो हथेली रगड़ने की एक्सरसाइज कर सकते हैं।

इस एक्सरसाइज को करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। इसके लिए आप अपनी दोनों हथेली को रब करें। इस योग को आप कभी भी कर सकते हैं। -आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पलकों का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए काम के बीच में 1 या 2 मिनट का ब्रेक लें। अब मनः स्थिति को शांत कर लें अब नियमित अंतराल पर (3-5 सेकंड) पर अपनी पलकें झपकाएं। इस योग को करने से भी फायदा मिलता है।