मीठा खाना किसको पसंद नहीं है। घर कोई पार्टी हो या कोई त्योहार मीठा बनता ही बनता है। घर में बनने वाली इन मिठाई को बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल व्हाइट शुगर यानी चीनी का किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि चीनी को स्वीट पॉइज़न यानी मीठा जहर भी कहा जाता है। क्योंकि चीनी हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार चीनी सबसे ज्यादा मात्री सल्फर (70 मिलीग्राम तक) होती है। सल्फर की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां जैसे डाटबिटीज और सांस लेने में दिक्कत हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप केवल 30 दिन के लिए चीनी खाना बंद कर दें तो आपको अपनी बॉडी में होने वाले ये बदलाव देखकर हैरानी होगी।

चमकता चेहरा : दरअसल, चीनी के सेवन से बॉडी में पहले से मौजूद शुगर, कोवाजन प्रोटीन से चिपक जाते हैं, जिसकी वजह से बॉडी में कोलेजन प्रोटीन का लेवल कम होने लगता है। लिहाजा बॉडी में स्किन की रक्षा करने वाले तत्व नहीं बचते और लोग जल्दी बूढ़े दिखने लगते हैं। 

एनर्जी लेवल हाई : क्योंकि चीनी का निर्माण कार्बोहाइड्रेट से मिलकर होता है। लिहाजा यह बहुत जल्द हजम हो जाता है और खून में मिल जाता है। ऐसे में हम मीठा खाने के तुरंत बाद तो ऊर्जा महसूस होती है, लेकिन बाद में एनर्जी का लेवल गिर जाता है।

पेट की चर्बी होगी कम : क्या आपको पता है कि मीठा बहुत तेजी के साथ वजन बढ़ाता है। मीठे के रूप में हम जो चीनी खाते हैं, वो चर्बी बनकर  हमारे पेट के चारों ओर जम जाती है। इसका लीवर, किडनी और दूसरे बॉडी ऑरग्नसं पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।