देश से लेकर विदेशों तक कई तरह के म्यूजियम के बारे में पढ़ा और देखा है। लेकिन क्या कभी चॉकलेट म्यूजियम के बारे में सुना है। चॉकलेट प्रेमियों के लिए खुश खबरी है कि चॉकलेट म्यूजियम की शुरुआत 13 सितंबर 2020 को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुई है। 65,000 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैले इस म्यूजियम का नाम ‘लिंट होम ऑफ चॉकलेट’ है। इस अनोखे म्यूजियम के अंदर जाते ही हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। इतना ही नहीं, इस म्यूजियम में 30 फीट की ऊंचाई वाला फाउंटेन भी है, जिसे आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यह म्यूजियम अपने आप में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है, जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है। दुनिया भर में ज्यूरिख शहर को चॉकलेट की राजधानी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में उत्पादित होने वाला चॉकलेट सबसे बेहतर क्वालिटी और टेस्ट वाली होती है। इस अनोखे म्यूजियम में आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट भी घर ले जा सकते हैं। इसके साथ ही यहां मौजूद चॉकलेटेरिया में लोगों को खुद अपने हाथ से चॉकलेट बनाने का मौका मिलेगा।
‘लिंट होम ऑफ चॉकलेट’ : दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम
