दिमाग को तेज करना चाहते हैं, तो आज से खाना शुरू करे ये चीजें जो इंसान को आगे बढ़ने के लिए दिमाग की आवश्यकता होती है। दिमाग की सहायता से ही वह हर स्थिति को बेहतर ढंग से हैंडल कर सकता है। जिस तरह से शरीर को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम की आवश्यकता होती है, उसी तरह दिमाग को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता की आवश्यकता होती है दिमाग को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको अपने खान-पान पर भी देना होगा। यदि आप हेल्दी डाइट लेती हैं तो आपका दिमाग अच्छी तरह से चलता है। आप कुछ खास फूड्स को अपने भोजन में शामिल करके दिमाग को तेज कर सकती हैं।

डार्क चॉकलेट : आपने सुना होगा कि चॉकलेट खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, पर डार्क चॉकलेट से आपको स्वास्थ्य संबंधित कई लाभ होते हैं। इसमें शुगर कम और कोको अधिक होती है। यह आपके दिमाग के लिए काफी लाभकारी है। डार्क चॉकलेट में ट्रिप्टोफैन होता है। यह एक प्रकार अमीनो एसिड है, जो शरीर में सेरोटोनिन (फील गुड हार्मोन) और एंडोर्फिन को रिलीज करने में सहायता करता है। इससे आपका मूड काफी हद तक प्रभावित होता है। आपको अधिक काम करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

बादाम : प्रोटीन आपके आहार के मूल आधार का जरूरी हिस्सा है। यह ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में सहायता करता है। यह व्यायाम के बाद मांसपेशियों के पुनर्निर्माण में सहायता करता है। दिलचस्प बात यह है कि यह दिमाग की कोशिकाओं के पुनर्निर्माण में भी सहायता करता है। यह आपकी समग्र अनुभूति और स्मृति, दोनों में सहयोगी हो सकता है। जिंक आपके शरीर और दिमाग के लिए बहुत बढ़िया खनिज है। यह इतना अच्छा इसलिए है, क्योंकि यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह रोंगों को दूर रखता है और सर्दी-जुकाम होने से बचाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट है यानी आपके रक्त प्रवाह में फ्री रेडिकल्स को रोकता है। ये कमजोर आणविक बंधन होते हैं, जो टूटते रहते हैं। ये असंतुलित होते हैं, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को तोड़ सकते हैं। जिंक इन्हें ऐसा करने से रोकता है।