रामपुर : भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बजट की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर, सशक्त, समर्थ भारत के सफल सफर का हमसफर है। भाजपा नेता ने बजट को किसानों के लिए समर्पित बताया। उन्होंन कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का ये नतीजा है कि आज देश तमाम संकटों के दौरान भी देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रामचरित मानस को लेकर चल रही राजनीति और बयानबाजी पर कहा है कि रामचरित मानस देश की आत्मा है भगवान राम इस देश के लोगों की रगों में बसे हुए हैं। न केवल भारत के बल्कि, पूरी दुनिया की रगों में हैं अगर कोई बयानबाजी करता है तो वो अज्ञानी है। बजट एक साल का लेखा-जोखा होता है।
बजट पेश करने से पहले एक सर्वे से कराया जाता है, जिसमें सरकार की कमाई का अनुमान लगाया जाता है। बजट में सरकार अनुमान लगाती है कि उसे प्रत्यक्ष कर, अप्रत्यक्ष कर, रेलवे के किराए और अलग-अलग मंत्रालय के जरिए कितनी कमाई होगी। सर्वे में यह भी पता लगाया जाता है कि आगामी साल में सरकार का कितना खर्च अनुमानित होगा।
सीधे शब्दों में कहें तो बजट एक साल में होने वाले अनुमानित राजस्व (कमाई) और खर्चों (अनुमानित व्यय) का ब्योरा होता है। वित्त मंत्री अपने इन्हीं कमाई और खर्च का ब्योरा बजट भाषण में देते हैं। इसे ही आम बजट या संघीय बजट कहते हैं। बजट की अवधि एक साल की होती है। भारत में बजट को तैयार करने की प्रक्रिया काफी जटिल है। इसे बनाने में वित्त मंत्रालय के साथ नीति आयोग और खर्च से जुड़े मंत्रालय शामिल होते हैं। वित्त मंत्रालय इन्हीं अलग-अलग मंत्रालयों के अनुरोध पर खर्च का एक प्रस्ताव तैयार करता है।