हमारे शरीर में 70 से 75 प्रतिशत पानी है। यही वजह है कि कई बीमारियों से छुटकारे के लिए खूब सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे में जब आप सुबह उठकर ब्रश करने से पहले पानी पीते हैं तो आपको कई गजब के फायदे मिलते हैं। कई लोगों का मानना है कि सुबह उठने के बाद लार में मौजूद बैक्टीरिया के कारण ब्रश करने से पहले पानी नहीं पीना चाहिए। लेकिन यह एक मिथक है। जापानी लोग रोज सुबह उठने के तुरंत बाद दो गिलास पानी पीते हैं। सुबह उठने के तुरंत बाद बिना ब्रश किए पानी पीने से आपको फायदे मिल सकते हैं।
कई परेशानियों में रामबाण : आपके मुंह में मौजूद जर्म्स और बैक्टीरिया रात के समय में तेजी से बढ़ जाते हैं। ऐसे में जब आप सुबह सबसे पहले जब बिना ब्रश किए पानी पीते हैं तो बैक्टीरिया आपके शरीर में एंटर हो जाते हैं, जो इम्यूनिटी में सुधार करने में मदद करते हैं। इसी के साथ रोजाना सुबह ऐसा करने पर हाई ब्लड प्रेशर कम होता है और ये पूरे दिन ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
वेट लॉस में मिलती है मदद : जब आप पानी पीते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है जिससे तेजी से पाचन और मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। यह आपको पूरे दिन हाइड्रेटेड भी रखता है।
स्किन रहेगी फ्रेश : रोजाना सुबह पानी पीने से आपकी त्वचा की रंगत में फ्रेशनेस बढ़ती है। यह टॉक्सिन और डेड सेल्स को बाहर निकालता है जो शरीर की नई और फ्रेश सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है।
ना करें ये गलती : सुबह उठते बिना ब्रश किए पानी पीते हैं तो आपको अपनी ओरल हाईजीन को मेंटेन करना जरूरी है। इसके लिए रात में सोने से पहले ब्रश करें। इसी के साथ सुबह उठते ही बहुत ज्यादा पानी न पीएं, ऐसा करने पर भी परेशानी हो सकती है।