सर्दियों में जब भी दांत में कोई प्रॉब्लम आती है तो परेशान करके रख देती है। खासकर ये प्रॉब्लम तब आती है जब दांत मजबूरी में निकलवाना पड़ता है। वैसे तो दांत निकालने के ख्याल से ही डर लगता है पर अगर निकलवा लिया जाता है। तो, उसके बाद होने वाला दर्द बर्दाशत करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको ये ही बताएंगे कि रूट कैनाल के प्रोसीजर के बाद किन चीजों को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।
हार्ड चीजें खाना : दांत निकलने के बाद हार्ड खाना नहीं खाना चाहिए। इससे ये प्रॉब्लम और बढ़ सकती है। हालांकि, यहां आप उस तरफ से खाने से बचने की कोशिश करते हैं, जहां दांत निकाला गया हो लेकिन, फिर भी दांत निकलने की जगह पर खाना पहुंचने के चांसिज होते हैं।
कैंडीज : दांत निकलवाने के बाद कैंडी को नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे ब्लीडिंग हो सकता है। इसके साथ ही, आपको ऐसी किसी भी चीज से बचना चाहिए। जो दांत निकालने के एरिया को नुकसान पहुंचा सकती है। इस मामले में डेंटिस्ट द्वारा दी गई डायरेक्शन्स को फॉलो करना चाहिए।
साबुत अनाज : किसी भी तरह के साबुत अनाज जैसे कि चना, जैं, बाजरा जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से उस एरिया पर जोर लगता है। इसलिए, इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
कोल्ड ड्रिंक : अक्सर लोग ये सोचते हैं कि दांत निकलवाने के बाद ठंडी चीजें खाने या पीने में आराम मिलेगा। लेकिन, ऐसा नहीं है रूट कैनाल के बाद इन चीजों को लेना नुकसानदायक साबितो हो सकता है।