डिजिटल डेस्क: FDA का कहने हैं कि फाइजर की कोविड बूस्टर डोज और फ्लू की वैक्सीन को एक साथ लेने से बुजुर्गों को ब्रेन स्ट्रोक आने का खतरा हो सकता है,ये परिणाम अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी की ओर से की गई एक रिसर्च में सामने आया हैं।  जिसमें फाइबर की बूस्टर डोज और फ्लू वैक्सीन को एक साथ लेने के नुकसान के बारे में बताया गया है।रिसर्च के अनुसार अमेरिका में 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को शामिल किया गया था, जिनमेंसे इन लोगों को एक दिन ही दिन में फाइबर की बूस्टर डोज और फ्लू का टीका लगाया गया था,और इंफ्लूएंजा और कोविड से बचाव के लिए ये टीके साथ दिए गए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद इन लोगों में स्ट्रोक का खतरा दिखाई दिया था।ऐसे में अब एफडीए विचार कर रहा है कि अगली सर्दियों में बूस्टर और फ्लू की वैक्सीन को एक ही दिन लगाना चाहिए या नहीं। 

FDA एक साथ कोविड और फ्लू के खिलाफ टीकाकरण से उत्पन्न होने वाली संभावित सुरक्षा समस्याओं की जांच करने के लिए एक बड़ा अध्ययन शुरू कर रहा है,फिलहाल स्वास्थ्य अधिकारी लोगों को दोनों शॉट एक साथ लेने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि फ्लू या कोविड से संक्रमित होने से भी स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। 

अमेरिका में VSD के लिए काम करने वाली एक सरकारी संस्था ने65 से अधिक उम्र के लोगों में कोविड वैक्सीन और ब्रेन स्ट्रोक के बीच एक संभावित लिंक का पता लगाया था,और जांचकर्ताओं ने पाया कि 550,000 लोगों में फाइजर वैक्सीन का बूस्टर डोज लेने के 21 दिनों के भीतर ही 130 बुजुर्गों को ब्रेन स्ट्रोक आया था,और इनमें से एक व्यक्ति की कुछ महीनों बाद मौत हो गई थी,ऐसे में फाइजर की वैक्सीन से स्ट्रोक आने का खतरा है. इससे बुजुर्गों में मौत भी हो सकती है।