सर्दियों में कई बीमारियों का एक इलाज काली गाजर। अब तक आपने लाल गाजर के फायदे सुने होंगे, लेकिन इस खबर में बात होगी काली गाजर के फायदों की। हम बाजार में लाल और नारंगी रंग के ही गाजर देखते हैं, लेकिन गाजर का एक और प्रकार होता है। जी हां, गाजर काली रंग की भी होती है। इसे काली गाजर कहा जाता है। काली गाजर भी लाल गाजर की तरह ही स्वाद में बेहतर होने के साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। काली गाजर सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर, आयरन, बीटा कैरोटिन और विटामिन सी होता है, जो आपकी इम्युनिटी बूस्ट करने से लेकर तमाम तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार है। काली गाजर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है। ये वजन घटाने के साथ ही आंखों को स्वस्थ रखती है। काली गाजर खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। ए हार्ट को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करती हैं।
हार्ट के लिए फायदेमंद काली गाजर : हृदय संबंधी समस्या में काली गाजर के फायदे देखे गए हैं। एक रिसर्च के मुताबिक काली गाजर में मौजूद एंटीइंफ्लामेटरी प्रभाव और बायोएक्टिव कंपाउंड ब्लड कोलेस्ट्रॉल और ग्लूकोज के स्तर को कम कर सकते हैं। इस प्रकार रक्त में मौजूद कोलेस्ट्रॉल और ग्लूकोज के स्तर को कम करने से कार्डियोवैस्कुलर यानी हृदय तथा रक्त वाहिकाओं संबंधी बीमारियों को कम किया जा सकता है ध्यान रखें कि गंभीर हृदय रोग होने पर डॉक्टर के द्वारा बताए गए उपचार को ही प्राथमिकता दें।
वजन घटाती है काली गाजर : मोटापे की समस्या को कम करने के लिए काली गाजर का सेवन कुछ हद तक फायदेमंद हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, काली गाजर में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये पॉलीफेनॉल शरीर के बॉडी मास को लगभग 6.7 प्रतिशत तक और फैट मास यानी वसा द्रव्यमान को 7.1 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। आंखों के लिए फायदेमंद काली गाजर : आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी काली गाजर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दअरसल, आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी गाजर में मौजूद एंथोसायनिन फ्लेवोनोइड की ही भूमिका है। रिसर्च के अनुसार, एंथोसायनिन से रात को दिखाई देने की परेशानी कम हो सकती है। साथ ही काली गाजर से रेटिना में होने वाले सूजन के दौरान फोटोरिसेप्टर सेल्स फंक्शन की हानि को रोक सकता है इम्युनिटी बूस्ट करती है काली गाजर : इम्युनिटी बूस्ट करने में भी काली गाजर लाभकारी है। काली गाजर में पाया जाने वाला विटामिन सी मौसमी बीमारियों से बचाने के साथ इम्युनिटी बूस्ट करने में लाभकारी होता है। आप नाश्ते में काली गाजर का सेवन कर सकते हैं।
पाचन तंत्र मजबूत करती है काली गाजर : काली गाजर आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। ये फाइबर से भरपूर होती है, जो कब्ज, एसिडिटी की समस्याओं से निजात दिलाता है। पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी डाइट में काली गाजर जरूर शामिल करें।