गुवाहाटी : नारायणी नमो नमो भजन उत्सव का  26 वां  दो दिवसीय कार्यक्रम में आज दूसरे दिन संपन्न हुआ। गौरतलब है कि पहले दिन मां कामाख्या धाम मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ था। इस अवसर पर प्रथम दिन नीलांचल पहाड़ी स्थित कामाख्या धाम में शोभायात्रा के साथ प्रवेश कर सौभाग्य कुंड में स्नान के साथ पंडितों द्वारा गंगा की महाआरती की गई थी। दूसरे दिन के आयोजन में ग्यारह सौ महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर मंगल पाठ में हिस्सा लिया।

प्रसिद्ध गायक कुंवर तेजस राणा ने संगीतमय मंगल पाठ प्रस्तुत किया। मंगल पाठ के प्रसंगों के बीच में प्रस्तुत भजनों की लय पर महिला पुरुष सभी नृत्य करने को मजबूर हो गए। इस अवसर पर सजाए गए नारायणी के भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंगल पाठ के पश्चात संध्या मे कोलकाता के प्रसिद्ध गायक सौरव मधुकर ने भजनों की लड़ी प्रस्तुत की। बनारस से आए हुए पंडितों द्वारा गंगा आरती की तर्ज पर नारायणी की आरती की गई। इसके पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया।