कांजी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको गाजर, सरसों के बीज, चुकंदर और काली मिर्च आदि मिलाकर चीजों से बनाई जाती हैं। इसे विशेष रूप से सर्दियों में पीया जाता है। सर्दियों में धूप में इसे रखकर इसे तैयार किया जाता है। इसको पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता हैं। ये एक फर्मेंटेड ड्रिंक होती है। इसे पीने से शरीर स्वस्थ रहता है। कांजी पीने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। इसको नियमित पीने से आंखों को भी लाभ पहुंचता है। आइए जानते हैं सर्दियों में कांजी पीने के फायदे।
आंखों के लिए फायदेमंद : सर्दियों में कांजी पीने से आंखे स्वस्थ रहने के साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। कांजी में मौजूद इसमें मौजूद एंथोसायनिन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। वहीं गाजर में मौजूद विटामिन ए कम लाइट में भी आंखों को देखने की शक्ति देता है।
कब्ज को करे दूर : सर्दियों में कब्ज की परेशानी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में कांजी पीने से कब्ज की परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता है। चुकंदर और गाजर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सर्दियों में कांजी पीने से शरीर को इंस्टेट एनर्जी मिलती है। कांजी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। इसे पीने से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ शरीर की कमजोरी भी आसानी से दूर होती है। अगर आपको चक्कर आने की समस्या है, तो कांजी पी जा सकती है।
सूजन को करे कम : सर्दियों में कांजी पीने से शरीर की सूजन कम होती है। कांजी में इस्तेमाल होने वाली काली गाजर शरीर की सूजन दूर करने के साथ यूरिन इंफेक्शन को भी दूर करने में मदद करती है। कांजी पीने से शरीर स्वस्थ रहता है।
पाचन तंत्र को करे मजबूत : सर्दियों में कांजी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसे पीने से अपच, गैस और एसिडिटी आसानी से दूर होती हैं। कांजी पीने से खाना ठीक से पचता है और पेट भी स्वस्थ रहता है। कांजी पीने से पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।