गुवाहाटी : मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने शाखा स्थापना दिवस के अवसर पर अपने वरिष्ठ सदस्यों का अभिनंदन किया। विदित हो कि 18 जनवरी 2010 को रितेश खटेड़ ने संस्थापक अध्यक्ष पद की शपथ ली थी। उनके अलावा कुल 42 अन्य सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ ही शाखा का गठन हुआ था शाखा मान्यता पत्र तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शाखा जारी किया गया था। शाखा से अब तक शाखा के संस्थापक अध्यक्ष रितेश खटेड़ प्रांतीय अध्यक्ष, पंकज जालान एवं राहुल अग्रवाल प्रांतीय महामंत्री, पंकज कुमार भूरा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, देवेश मुंदड़ा प्रांतीय कोषाध्यक्ष, राजेश बजाज मंडलीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर चुके है।
इसके अलावा कई अन्य सदस्य राष्ट्र और प्रांत की कार्यकारिणी समितियों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और दे रहे हैं। बता दें कि मारवाड़ी युवा मंच में सदस्यों की उम्र 18 से 45 साल तक होती है। 45 साल की उम्र पार करने के बाद ये पोषक या वरिष्ठ सदस्य कहलाते हैं।
आज शाखा के स्थापना दिवस पर 31 मार्च 2022 तक वरिष्ठ हो चुके सभी 30 सदस्यों को शाखा ने सम्मानित किया। शाखा के गठन से कुछ ही वर्षों में शाखा ने राष्ट्रीय स्तर पर जो मुकाम हासिल किया है, वह इन जैसे वरिष्ठ सदस्यों के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। इन्होंने अपने तन, मन और अनुभव से शाखा रूपी इस वृक्ष को सींच कर आज वटवृक्ष के रूप में स्थापित किया है।