ठंड का मौसम आते ही तमाम बीमारियां हमें घेरने लगती हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां आम हो जाती हैं। लेकिन हमारी लापरवाही से जो आम बीमारियां हैं, वो घटने की जगह ज्यादा परेशान करने लगती हैं। यही वजह है कि लंबे समय की बीमारी से हमारे इम्यूनिटी सिस्टम पर असर पड़ने लगता है। ऐसे में हमें कुछ खास चीजों का ध्यान रखने भर से छोटी-मोटी समस्याओं से निजात मिल सकती है। बस, हमें इतना करना है कि खासी और जुकाम-बुखार की स्थिति में कुछ तीजों के सेवन को लेकर सावधानी बरतनी है। 

फ्रीज में रखी चीजों के इस्तेमाल से बचें : सर्दियों में सबसे पहला काम ये करें कि आप ठंडी चीजों के सेवन से बचें। फ्रीज में रखी हुई चीजों से दूरी बरतें। क्योंकि कुछ चीजों की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में ककड़ी-टमाटर जैसी सब्जियां भी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा आपको चावल के सेवन से भी बचना चाहिए। चावल खाने से बलगम की परेशानी भी बढ़ जाती है। ऐसे में ठंडी तासीर की वजह से आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। 

चाय-कॉफी के साथ इन चीजों से भी बनाएं दूरी : सर्दी और कफ होने की सूरत में आपको चाय और कॉफी से भी दूरी बनानी चाहिए। कॉफी में पाई जाने वाली कैफीन की वजह से खांसी की पेरशानी बढ़ सकती है। जिसकी वजह से गला सूखने लगता है। ऐसे में खांसी होने पर आपको कॉफी से दूरी बनानी चाहिए। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट से भी आपको दूरी बनानी होगी। खासकर घी और दही जैसी चीजों से। दही की तासीर काफी ठंडी होती है। ऐसे में आपके शरीर में कफ बनने लगता है। वहीं, प्रोसेस्ड फूड से भी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। जिसकी वजह से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।