गुवाहाटी : मारवाड़ी युवा मंच की कामाख्या शाखा ने शिल्पी दिवस के उपलक्ष में फटाशील शिशु विद्यापीठ स्कूल में बच्चों के बीच कविता प्रतियोगिता कराई। जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर आहार परियोजना के तहत बच्चों को आहार भी प्रदान किया गया। शिल्पी दिवस की संयोजिका रितु अग्रवाल और पूजा भदानी थी तथा आहार परियोजना की संयोजिका बबीता हरलालका और जूही जैन थी। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रेमलता सिंघानिया, सचिव इंदु पारीक, कोषाध्यक्ष खुशबू वर्मा के अलावा पूर्व अध्यक्ष मीना पोद्दार, उपाध्यक्ष योगिता अग्रवाल, संयुक्त मंत्री स्नेहल बिदासरीया, प्रीति जालान, शांति कुंडलिया उपस्थित थी।
मायुुमं कामाख्या शाखा ने शिल्पी दिवस मनाया