आपने बहुत सारे ऐसे इंग्लिश के शब्द देखे होंगे जिनको पढ़ने में आपके पसीने छूट गए होंगे। क्या आप जानते हैं कि अंग्रेजी का सबसे लंबा शब्द कौन सा है? एक तरफ हमें चेकोस्लोवाकिया जैसे इंग्लिश के शब्दों को ही पढ़ने में काफी कठिनाई होने लगती है। वहीं, एक ऐसा इंग्लिश का शब्द है जिसे पढ़ने में हमारे पसीने छूट जाएंगे। हम आपको अंग्रेजी के उस शब्द को बारे में बताएंगे, जिसे उच्चारण करने बैठे अगर आप तो उसे पढ़ने में आपको करीब साढ़े तीन घंटे का समय लग जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा शब्द है, जिसे पढ़ने में इतना अधिक समय लगेगा? तो चलिए हम आपको उस शब्द के बारे में बताते हैं। बता दें कि इंग्लिश का सबसे लंबा शब्द 1 लाख 89 हजार 819 अक्षरों का है, इसे उच्चारण करने के लिए अगर हम बैठें, तो करीब हमें साढ़े तीन घंटे का समय लगेगा। यह शब्द इंसान के शरीर में पाए जाने वाले टिटिन के प्रोटीन का केमिकल नाम है। हमारे शरीर में 20 लाख से भी अधिक प्रोटीन होते हैं, जो अमीनो एसिड से बने होते हैं। इंसान के शरीर में अब तक का ज्ञात सबसे लंबा प्रोटीन टिटिन ही है। टिटिन में 26 हजार से भी ज्यादा अमीनो एसिड होता है। टिटिन के रासायनिक नाम को पहले अंग्रेजी के शब्दकोष में रखा गया था, लेकिन इसे लेकर जब समस्याएं उत्पन्न होने लगीं, तो शब्दकोश से इसे हटा लिया गया। अब इस प्रोटीन को सिर्फ टिटिन नाम से ही जाना जाता है।