पूजा के समय पान के पत्ते और सुपारी का विशेष महत्व है। वहीं, खाना खाने के बाद पान खाने और खिलाने का भी रिवाज है। पान के पत्ते में फिनाइल, एल्केलाइड, टैनिन, प्रोपेन, आयोडीन, पोटेशियम, विटामिन ए, बी1, बी2, निकोटिनिक के गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव में फायदेमंद होते हैं। साथ ही पानी की मात्रा अधिक और कैलोरी बहुत कम पाई जाती है। इसके सेवन से शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। पान के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, अत्यधिक सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही पान खाने के बाद कई चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर इन चीजों का सेवन करते हैं, तो सेहत पर बुरा असर प? सकता है।

आइए, इनके बारे में जानते हैं--पान खाने के बाद ठंडी चीजों का सेवन न करें। इससे पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। -हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पान खाने के बाद मसाले से बनी चीजों का सेवन न करें। इससे हाजमा बिगड़ता है। साथ ही कब्ज की समस्या हो सकती है।

-पान खाने के बाद जूस का सेवन बिल्कुल न करें। इससे दांतों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

-पान खाने के बाद किसी भी प्रकार की दवा का सेवन न करें। अगर आप पान खाने के बाद दवा का सेवन करते हैं, तो पेट और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

-पान खाने के बाद दूध का भी सेवन नहीं करना चाहिए। अगर पान खाने के बाद दूध पीते हैं, तो पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, दांतों पर भी बुरा असर पड़ता है।