ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारी हर आदत और व्यवहार ग्रहों से जुड़ा हुआ होता है। इसलिए आप जो भी व्यवहार करते हैं, उसका प्रभाव आपके मानव जीवन पर पड़ता है। साथ ही अगर आप शास्त्र सम्मत व्यवहार नहीं करते हैं या आदतें वैसी नहीं हैं तो आपका आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। आपके जीवन में दरिद्रता छा सकती है। साथ ही मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है। आइए जानते हैं ये कौन सी आदतें हैं, जो आपको कंगाल बना सकती हैं। 

बिस्तर पर खाना खाने से बचें : आपने देखा होगा कि बहुत से लोग बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं। जो कि एक गलत आदत है। क्योंकि वास्तु शास्त्र में बिस्तर पर खाना खाने की मनाही होती है। साथ ही इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। साथ ही नकारात्मकता आती है, जिससे परिवार की सुख और शांति प्रभावित होती है। वहीं जीवन में दरिद्रता भी छा सकती है। 

सूर्यास्त के बाद पैसे नहीं दें : ज्योतिष शास्त्र अनुसार किसी को सूर्यास्त के बाद पैसे नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। साथ ही सुख- समृद्धि का अभाव रह सकता है। धन हानि के योग बनते हैं। 

रात में बर्तन और किचन को करें साफ : रात में बर्तन और किचन को साफ करना चाहिए। अगर आप किचन और बर्तनों को राज में गंदा छोड़ते हैं, तो ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं। साथ ही घर में इससे नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। जिससे वास्तु दोष लगता है। 

रात में नहीं लगाएं झाड़ू : आपने देखा होगा कि कई लोग रात में झाड़ू लगाते हैं, जो कि वास्तु अनुसार गलत है। शास्त्रों के अनुसार झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए जो लोग रात में झाड़ू लगाते हैं, उनसे मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है। साथ ही वास्तु देवता भी नाराज हो सकते हैं।