17 जनवरी 2023 को साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। कर्म और दंड के अधिपति शनि देव अपनी स्वग्रही ओज राशि मकर राशि में ढाई वर्षों का गोचर काल समाप्त करके 17 जनवरी 2023   करेंगे। शनि देव का राशि परिवर्तन अगले ढाई सालों तक पूरे विश्व की राजनीतिक आर्थिक एवम भौगोलिक स्थिति को प्रभावित करेगा। शनि देव को ज्योतिषशास्त्र में श्रम और कर्म का कारक माना गया हैं, जो जातक पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ मेहनत करते हैं उनको शनि देव ढैया साढ़े साती में शिखर पर पहुंचा देते हैं। अमूमन लोग साढ़े साती ढैया या शनि की महादशा का नाम सुनते ही भयभीत हो जाते ह बल्कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। शनि देव जातक जातिका को ढैया साढ़े साती में अत्यधिक परिश्रम करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं, कर्म से विमुक्त और अन्याई अहंकारी व्यक्ति पर शनि देव का दंड विधान लागू होता हैं इसलिए शनि देव को दंडाधिपति कहा गया है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार 12 राशियों पर शनि देव के राशि परिवर्तन का प्रभाव :

मेष : कार्य क्षेत्र में उपलब्धि के सुअवसर, आलस्य उन्माद से बचे, शारीरिक शिथिलता। 

वृष : भाग्योदय विदेश यात्रा के योग बनेंगे, आर्थिक उन्नति । 

मिथुन : लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे पराक्रम में व्रद्धि। 

कर्क : मानसिक तनाव, स्थान परिवर्तन व लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। 

सिंह : कार्यों में रुकावट, जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता। 

कन्या : कर्ज लेने से बचे , चुनोतियों पर विजय। 

तुला : संतान पक्ष से शुभ समाचार , पेट संबंधित रोगों से सावधान। 

वृश्चिक : माता की स्वास्थ्य  संबंधी चिंता, कार्य क्षेत्र में लाभ व उन्नति। 

धनु : स्थान परिवर्तन ,पराक्रम में वृद्धि सोच समझकर निर्णय ले जल्दबाजी से बचें। 

मकर : वितीय जोखिम लेनदेन में सावधानी। 

कुंभ : सामाजिक पद प्रतिष्ठा धन लाभ। 

मीन : नौकरी पेशा वर्ग के लिए स्थांतरण का योग बनेगा, लंबी यात्रा का योग। 


ज्योतिर्विद् विकाश तिवाड़ी

गुवाहाटी, मो.9529781915