गुवाहाटी : गणिनी आर्यिका शिरोमणि गुरु मां 105 विंध्यश्री माताजी ससंघ का सोमवार को भगवान महावीर जन्म स्थल से दोपहर 2 बजे गुवाहाटी प्रवास काल के अंतिम आशीर्वचन उपरांत मंगल विहार हुआ। मंगलवार को गुरु मां ससंघ पांडू मंदिर से गुवाहाटी, मालीगांव, पांडू, दिसपुर आदि सेंकड़ों धर्मावलंबियों के साथ विहार कर तेरापंथ भवन धारापुर पहुंचा। आज ससंघ का रात्रि विश्राम यहीं पर रहेगा। बुधवार को ससंघ का यहां से प्रातः बजे विहार होकर विजयनगर में विराजित विदुषीश्री माताजी ससंघ के भव्य मिलन के साथ मंगल प्रवेश होगा तथा रात्रि विश्राम विजयनगर मे रहेगा। दिनांक 12 जनवरी को प्रातः विजयनगर से विहार होकर छहगांव मे आहार चर्या, सामायिक, प्रतिक्रमण तथा रात्रि विश्राम छयगांव मे होगा। मालूम हो की आर्यिका ससगं का विहार 19 जनवरी तक सूर्य पहाड़ पर पहुंचने की सभावना है। यह जानकारी समाज के प्रचार प्रसार विभाग के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी एवं सुनील कुमार सेठी द्वारा दी गई है।
गुरुमां विंध्यश्री माताजी ससंघ का चल रहा मंगल विहार गुवाहाटी से सूर्य पहाड़ की ओर
