गुवाहाटी : राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति (आरएसवीएस) ने गुवाहाटी महानगर में प्रथम बार राजस्थानी घूमर कार्यक्रम छत्रीबाड़ी स्थित ब्राह्मण भवन में आयोजित किया। राजस्थान का सिरमौर घूमर इतिहासिक कार्यक्रम पहली बार गुवाहाटी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा अनुसार गणेश जी की प्रतिमा सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। समिति के स्टेट चेयरमैन संतोष शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंचन पोद्दार व मंजू भंसाली ने दीप प्रज्वलित किया। गणेश वंदना में जया पारीक व उषा सांखला ने नृत्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सारिका अग्रवाल ने की। इस मौके पर अध्यक्ष सारिका ने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक समिति भारतीय व राजस्थानी संस्कृृति को बढ़ावा देने व अपनी आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृृति, तीज त्यौहार के बारे में अवगत के लिए कार्य करती आ रही है और आगे भी इसी तरह होली व गणगौर पर भी कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रम में अलग-अलग प्रतियोगिताएं रखी गई जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कृृत किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक गण के रूप में मंजू भंसाली, एकता कोठारी व हिमानी शर्मा परिणामों की घोषणा की। 8 प्रतियोगिताओं में 13 पुरस्कार वितरण किए गए। महिलाओं को घूमर नृत्य करते देख राजस्थान की माटी की भीनी-भीनी सुगंध गुवाहाटी की सभी महिलाओं ने सभी महसूस की। लगभग 200 से भी ज्यादा महिलाओं ने एक साथ घूमर किया। कार्यक्रम की संयोजिका मंजू भजनका, पिंकी बैंगनी, दीपिका जोशी, सविता अग्रवाल, जया पारीक, नीलम भजनका, शांति कुंडलिया, कोषाध्यक्ष सुनीता सराफ, सरोज काकड़ा, मीनाक्षी बुच्चा, वीणा जैन, दीपिका अग्रवाल, सुमन बोथरा के अथक प्रयास से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन सचिव पूजा शर्मा ने किया।
आरएसवीएस का राजस्थानी सिरमौर घूमर कार्यक्रम संपन्न