गुवाहाटी : सामाजिक कार्यों हेतु अग्रणी संस्था माहेश्वरी महिला समिति ने अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष में छत्रीबाड़ी स्थित आसाम महेश्वरी भवन में 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं नव वर्ष में सभी के कल्याण हेतु मंगल कामना की। इस अवसर पर समिति अध्यक्षा सरला लाहोटी, उपाध्यक्षा सीता झंवर, सह सचिव पुष्पा सोनी, निवर्तमान अध्यक्षा मंजू बागड़ी, मंजू सोनी, रिचा पेड़िवाल, चंचल राठी सहित समाज की कई महिलाएं उपस्थित थीं।