एक कहावत है कि दिमाग स्वस्थ तो पूरा शरीर स्वस्थ, क्योंकि छोटा सा दिमाग पूरे शरीर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं है कि हमारा दिमाग स्मृति, बुद्धि और कई सारी क्रिएटिविटी का स्टोर रूम है। हालांकि जीवन की भागदौड़, काम का टेंशन, पारिवारिक मामलों और कई कारणों से इंसान टेंशन में आ जाता है। टेंशन यानी की तनाव की वजह से दिमाग की स्मरण शक्ति या यूं की सोचने की क्षमता कमजोर हो जाती है। दिमाग हमेशा सही तरीके से काम कर सके इसके लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं दिमाग के लिए कौन सी एक्सरसाइज है बेस्ट।
क्रॉसवर्ड पजल सुलझाना : बचपन में अक्सर पेरेंट्स बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए पहेलियां सुलझाने के लिए देते हैं। क्रॉसवर्ड पज़ल्स एक फेमस गतिविधि है जो दिमागी कसरत करवाती है। प्रतिदिन 10 से 15 मिनट क्रॉसवर्ड पजल सुलझाने से दिमाग को तेज करने में मदद मिलती है।
ध्यान : ध्यान लगाने से दिमाग को शांत, नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि प्रतिदिन सुबह आधे घंटे ध्यान करने से दिमाग और शरीर दोनों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
शतरंज खेलना : शतरंज को दिमाग का खेल माना जाता है। इस खेल में मंत्री से लेकर राजा तक की चाल अलग होती है। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि शतरंज खेलने से दिमाग की समझ को तेज बनाने में मदद मिलती है। खाली समय में की जा सकने वाली ये एक्सरसाइ आपकी मेमोरी में सुधार लाती हैं और साथ ही मिली हुई सूचनाओं को शरीर के हर हिस्से तक तेजी से पहुंचाने में भी मदद करती हैं।
अपनी हॉबी को फॉलो करना : अपनी पसंदीदा चीजें करने से भी दिमाग को एकाग्र और तेज बनाने में मदद मिलती है। अपनी हॉबी को फॉलो करना दिमाग की एक सबसे बेस्ट एक्सरसाइज में से हैं। अगर आपको ऐसा लगता है कि आप हॉबी में कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ नया चुनें।
एक्सरसाइज करें : रेगुलर फिजिकल एक्टिविटीज दिमाग और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद रहती हैं। फिजिकल एक्टिविटी करने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और दिमाग को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।