गुवाहाटीः असम की पहचान एक सींग वाले गैंडे को बचाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अन्वैयिन्स काजीरंगा अल्ट्रा रन 2023 का आयोजन किया जा रहा है। खेल मंत्रालय तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की पहल पर तथा फीट इंडिया मूवमेंट प्रोग्राम के तहत इस कार्यक्रम का शुभारंभ 28 जनवरी को चार कैटेगरी में होगा। इसके विजयी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान बंधन बैंक के मार्केटिंग हेट तथा एंवाईन्स के संस्थापक निशिकांत दास, शिल्पा देसाई, लवनीश गुप्ता, राजीव रंजन मिश्रा के साथ अन्य लोगों ने इस दौड़ से सबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
काजीरंगा अल्ट्रा रन का आयोजन