कोकराझाड़ः सलाकाटी एमई मदरसा में खेलकूद वार्षिक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन तथा स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर इस्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन कोकराझाड़ शिक्षा विभाग के एमआईएस को-ऑर्डिनेटर फिरदौस हुसैन ने किया। इस अवसर पर उनके साथ शिक्षा विभाग के बीआरपी राहुल अमीन सरकार तथा सीआरसीसी प्रदीप ठाकुरिया भी उपस्थित थे। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए एमआईएस कोऑर्डिनेटर फिरदौस हुसैन ने कहा कि आज के समय में शिक्षा काफी विकास किया है हमारे जमाने में इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं थी इसलिए आज सरकार ने जो स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया है। इसको सुरक्षा और बचाए रखने का जिम्मा समाज व विद्यालय परिचालना समिति की है। सरकार स्मार्ट क्लास के लिए जो कंप्यूटर मुहैया कराई है इसके रख-रखाव का जिम्मा भी पूरे समाज का है। समाज को यह ध्यान में रखना होगा की कंप्यूटर किसी भी तरह से चोरी ना हो क्योंकि यह कंप्यूटर ही हमारे बच्चों को स्मार्ट बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर वार्षिक स्कूल खेल प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतियोगियों को पुरस्कृृत किया गया। इस पुरस्कार वितरण में बामुन पाखरा विद्यालय के प्रधान शिक्षक करण मोहन राय और विद्यापीठ अकादमी के प्रधान शिक्षिका तथा शिक्षक और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।