सर्दी के इन ठंडे दिनों में बार-बार भूख लगना नॉर्मल है। इतना ही नहीं इन दिनों आधी रात में खाने की क्रेविंग भी बढ़ जाती है। इसे शांत करने के लिए लोग बिना सोचे समझे कुछ भी खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फूड्स आपकी नींद को प्रभावित करते हैं? यदि नहीं मालूम तो बता दें आप जो भी खाते हैं, उसका असर सीधे आपकी नींद पर होता है। ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि कौन सा भोजन आपके स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है, और उन्हें डिनर या रात में भूख लगने पर खासतौर से खाने से बचना चाहिए।
टमाटर : सोने से पहले टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए है। यह अम्लीय होता है, जिसके वजह से रात में इसके सेवन से ब्लोटिंग और अपच की समस्या हो सकती है।
बोक्रोली : ब्रोकोली और फूलगोभी जैसी सब्जियों में ट्रिप्टोफैन होता है, जो वास्तव में आपको सोने में मदद करता है। लेकिन यदि आप सोने से तुरंत पहले या रात में इसे कच्चा खाते हैं, तो यह आपकी नींद में खलल पैदा कर सकता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिससे इसे पचने में ज्यादा टाइम लगता है। जिससे आपको सोने में मुश्किल हो सकती है।
मसालेदार फूड : मसालेदार भोजन खाने से अपच और एसिडिटी के लक्षण हो सकते हैं, जो आपकी नींद में खलल डाल सकते हैं। इसके साथ ही सोने से पहले मसालेदार भोजन खाने से आपको गर्माहट महसूस हो सकती है, जो नींद को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है।
चिकन : चिकन पशु-आधारित प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो पचाने के लिए बहुत अधिक ऊर्जा लेते हैं। साथ ही इस प्रोटीन में अमीनो एसिड-टायरोसिन होता है, जो मस्तिष्क की गतिविधि को बढ़ावा देता है। जबकि सोने के लिए आपकी बॉडी को शांत रहने की आवश्यकता होती है।
चीज : चीज भी अमीनो एसिड-टायरामाइन से भरपूर होता है, जो आपके दिमाग को लंबे समय तक एक्टिव रख सकता है। जिससे आपकी बॉडी का स्लिपिंग क्लॉक डिस्टर्ब हो जाता है, और आप देर तक जागते रह जाते हैं।