कोकराझाड़ः शनिवार को शाम छह बजे छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रानीगुली के डी कम्पनी शशिपुर के बल कर्मियों के गश्ती के दौरान भारत भूटान सीमा के खूंटी नंबर 173/3 से लगभग 2.7 किलोमीटर दूर मालवीठा चर्च के नजदीक डॉन बॉस्को स्कूल के पास दो व्यक्ति जो रेत व पत्थर के अवैध खनन में लिप्त थे, को गिरफ्तार कर लिया। उनमें करीम अली (33) पिता रेहान अली, ग्राम भवानीपुर, थाना व पोस्ट ऑफिस आमगुड़ी, जिला चिरांग तथा शाहनुर अली (16) पिता मनीउद्दीन अली, ग्राम भवानीपुर थाना व पोस्ट ऑफिस आमगुड़ी, जिला चिराग के अवैध रूप से रेत व पत्थर से भरी हुई एक डंफर ले जा रहे थे। इस दौरान डी कंपनी शशिपुर के बल कर्मियों के गश्ती दल द्वारा खूंटी नंबर 173/3 के पास मालवीठा चर्च के नजदीक डॉन बॉस्को स्कूल के पास डंफर नं. एएस-12 बीसी-4183 को पकड़ने के बाद पूछताछ व कागजात जांच की गई तो अवैध पाया गया। तस्करों एवं डंपर को एसएसबी ने आमटेका (कोयला मयला) फॉरेस्ट रेंज ऑफिस को सौंप दिया।
एसएसबी ने किया रेत व पत्थर लदा डंपर जब्त, दो गिरफ्तार