टेक्नोलॉजी के सेक्टर में हर दिन नया काम हो रहा है। बात चाहे स्मार्टफोन इनोवेशन की हो या फिर नई टेक्नोलॉजी की। ये सेक्टर लगातार बदल रहा है। रिसर्चर्स पावर सोर्स पर नए-नए काम कर रहे हैं। एमआईटी के रिसर्चर्स ने एक अल्ट्रा थिन और अल्ट्रा-लाइट सोलर सेल तैयार किया है। पेपर जैसे इस सोलर सेल का इस्तेमाल करके किसी भी सतह को पावर सोर्स में बदला जा सकता है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से किसी टेंट को भी एक सोलर पावर सोर्स में बदल सकते हैं। एमआईटी ने जिस सोलर सेल को डेवलप किया है, वो इंसान के बाल से भी पतला है। इसे किसी कपड़े पर जोड़ा जा सकता है, जिससे इसे एक फिक्स्ड सरफेस पर इंस्टॉल करना आसान हो जाएगा। रिसर्च पेपर के लीड ऑथर ब्लादिमिर बुलोविक ने बताया कि हमारे लाइटवेट फोटोवोल्टिक (पीवी) सेल का मौजूदा वर्जन उतना कारगर नहीं है, जितने सिलिकॉन पीवी होते हैं। मगर इनका वजन बहुत कम है। इन पावर सेल्स का इस्तेमाल कन्वेंशनल सिलिकॉन पीवी को रिप्लेस करने के लिए नहीं होगा, बल्कि ये वहां काम आएंगे, जहां सिलिकॉन पीवी काम नहीं करते हैं।
अब कपड़ों से भी मिलेगी बिजली, कागज से भी पतला है ये सोलर सेल