मुंबई : तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया कि पूछताछ में शीजान खान ने उम्र और धर्म की वजह से तुनिषा के साथ ब्रेकअप की बात मानी है। उसने बताया कि तुनिषा भी अलग होना चाहती थी। आरोपी ने बताया कि श्रद्धा मर्डर केस भी उनका रिश्ता टूटने की वजह थी। शीजान का कहना है कि उस समय देश में चल रहे माहौल से वह परेशान था। शीजान ने बताया कि तुनिषा ने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय मैंने उसे बचाया था। तुनिषा की मां को उसका खास ध्यान रखने के लिए कहा था।  उधर, वाल्वी पुलिस ने बताया कि हम लव जिहाद एंगल से भी इस मामले की जांच कर रहे हैं।  पुलिस ने दोनों के फोन और लैपटॉप को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। एक्ट्रेस की बॉडी से मिले गहनों और कपड़ों को भी लैब भेजा गया है। उसके शव के गले पर जो ब्लड मिला था, उसकी भी जांच की जाएगी। फिलहाल, शीजान मुंबई के वसई ईस्ट के वाल्वी पुलिस स्टेशन में चार दिन की पुलिस रिमांड पर है।