डिजिटल डेस्क: भारत की फिल्म छेल्लो शो को 21 साल बाद ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया,गुजराती फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री थी। 2001 में लगान के बाद अब तक ऑस्कर में किसी भारतीय फिल्म को इस कैटेगरी में नॉमिनेशन नहीं मिला है,अगर छेल्लो शो अंतिम टॉप 5 फिल्मों में जगह बना लेती है तो इसके ऑस्कर जीतने की संभावना बन सकती है,साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू (नाचो-नाचो) को भी बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। 21 दिसंबर को ऑस्कर की 10 कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट फिल्मों की अनाउंसमेंट की गई,95वीं ऑस्कर सेरेमनी 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजिलिस में होगी। RRR को पहले 'बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी' के नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था,पर किसी वजह से इसे तब नहीं चुना गया,इसके बाद एस.एस. राजामौली ने इसे ऑस्कर में एंट्री दिलाने के लिए कैंपेन शुरू किया था। वहीं छेल्लो शो की बात करें तो ये फिल्म डायरेक्टर और राइटर पान नलिन की सेमी ऑटोबायोग्राफी है।
फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 20 सितंबर को ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से छेल्लो शो को भेजे जाने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है।कांतारा को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन के तौर पर भेजा गया है। इससे पहले एस एस राजामौली की RRR को पहले ही ऑस्कर के नॉमिनेशन के लिए भेजा जा चुका है।