धार्मिक मान्यता के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। इस दिन पूजा-पाठ और दान करने से भगवान विष्णु के प्रसन्न होने की मान्यता है। वहीं कई चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें गुरुवार को करना अशुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे धन हानि हो सकती है।
गुरुवार को क्यों नहीं धोने चाहिए बाल? : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार को बाल नहीं धोने चाहिए। साथ ही कपड़े भी नहीं धोने चाहिए। इस दिन साबून का प्रयोग वर्जित बताया गया है। ऐसा करना अशुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे घर की आर्थिक समृद्धि में कमी होने लगती है।
गुरुवार को क्यों नहीं खाना चाहिए केला? : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केले का पेड़ बहुत ही पवित्र और शुद्ध माना जाता है। गुरुवार को इसकी पूजा करना लाभप्रद बताया गया है। मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। वहीं यह भी मान्यता है कि गुरुवार को केला खान से भगवान विष्णु रुष्ट हो जाते हैं। ऐसे में इस दिन केले का सेवन वर्जित बताया गया है।
गुरुवार को क्यों नहीं काटना चाहिए बाल और नाखून? : गुरुवार के दिन बाल और नाखून काटना भी वर्जित बताया गया है। मान्यता है कि इससे कुंडली में गुरु दोष हो सकता है और आपको करियर आदि कई क्षेत्रों में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
गुरुवार के दिन इन चीजों का करना चाहिए दान : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार को दिन पीले वस्त्र का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। वहीं इस दिन चने की दाल, पीले फूल, चावल और हल्दी का दान करना फलदाई होता है। वहीं मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृृपा से आपको लाभ भी हो सकता है।