सर्दी के इस सीजन में कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें काफी ज्यादा ठंड लगती है। ऐसे में ज्यादाकर लोग हमेशा स्वेटर पहनकर ही रहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो सोते समय भी स्वेटर पहने रखते हैं। खुद को गर्म रखने के लिए अगर आप भी स्वेटर पहनकर सोते हैं, तो सावधान हो जाएं। क्योंकि आपकी यह आदत आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। रात में स्वेटर पहनकर सोने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

खुलजी और रैशेज की समस्या : रात को सोते वक्त स्वेटर पहनने से आपको त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। इसकी वजह से आपको रैशेज की दिक्कत हो सकती है। इतना ही नहीं स्वेटर काफी रूखा होता है।

ब्लड प्रेशर में हो सकती है बढ़ोतरी : सोते वक्त गर्म कपड़े पहनने से आपके ब्लड प्रेशर पर भी काफी असर पड़ता है। अगर आप भी रात में स्वेटर पहनते हैं, तो कंबल से खुद को ढंकने के बाद शरीर की गर्मी को बाहर निकलने की जगह नहीं मिल पाती है। ऐसे में आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। 

सांस लेने में परेशानी : अगर आपकी भी रात में स्वेटर पहनकर सोने की आदत है, तो इससे आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। दरअसल, गर्म कपड़े पहनकर सोने से ऑक्सीजन ब्लॉक हो जाती है, जिससे आपको घुटन और घबराहट महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर आप सांस के जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो स्वेटर पहनकर न सोएं।

दिल के मरीजों के लिए खतरनाक : अगर आप दिल से जुड़ी किसी भी समस्या के मरीज हैं, तो स्वेटर पहनकर सोना आपके लिए काफी हानिकारक हो सकता है। दरअसल, गर्म कपड़ों में मौजूद बारीक छेद शरीर की गरमाहट को ब्लॉक कर लेते हैं, जो हार्ट के मरीजों के लिए खतरनाक है।

रूखी होती है त्वचा : सर्दियों में मौसम में सर्द हवाओं की वजह से त्वचा वैसे ही रूखी रहती है। ऐसे में स्वेटर पहन कर सोने से रूखी त्वचा की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती हैं।