गुवाहाटीः सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीमांत मुख्यालय, गुवाहाटी ने आज 18 दिसंबर 2022 को प्रथम वाहिनी एसएसबी सोनापुर में सशस्त्र सीमा बल की 59वीं वर्षगांठ मनाई। संजीव शर्मा, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय एसएसबी, गुवाहाटी ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई और सीमांत मुख्यालय, गुवाहाटी के तहत विभिन्न इकाइयों के 20 अधिकारियों और कर्मचरियों को उनकी मेधावी और उत्कृृष्ट सेवाओं के लिए आईपीएम और डीजी डिस्क के पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण भी किया गया। संजीव शर्मा, महानिरीक्षक ने एसएसबी स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर अधिकारियों/कर्मचारियों, एसएसबी परिवार के सदस्यों, अतिथियों, परेड दल और मीडियाकर्मियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सोनम बोध, डीआईजी, सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी, डॉ. सलिंदर कौर, डीआईजी (चिकित्सा), ए. हेमोचंद्र, कमांडेंट प्रथम वाहिनी, डॉ. केके सिंह, कमांडेंट (ङ्कद्गह्ल4) सीमांत मुख्यालय एस.एस.बी, गुवाहाटी, ग्रुप कैप्टन एस.डी. निगम, कर्नल विशाल आहूजा, सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी और प्रथम वाहिनी के जवान और संदीक्षा सदस्य उपस्थित थे।
सशस्त्र सीमा बल ने मनया अपना 59वां स्थापना दिवस
