गुवाहाटी : जेसीआई गुवाहाटी अचीवर्स की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को किया गया। जेसीआई अचीवर्स के सत्र 2023 के लिए नए अध्यक्ष के रूप में मृदुल डेका को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वहीं सचिव का पदभार रेशमा जीतानी व कोषाध्यक्ष सुभम हरलालका को दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जेसीआई जोन अध्यक्ष सीए विजय कुमार अग्रवाल मौजूद थे। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री डेका ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने कार्यकाल के दौरान सभी सदस्यों के सहयोग से संस्था को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. सरोज तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी सभा के समक्ष रखी। शपथ ग्रहण समारोह में जेसीआई अचीवर्स के निवर्तमान सचिव श्रेया अग्रवाल, निवर्तमान कोषाध्यक्ष आशीष जालान के अलावा पूर्व जॉन अध्यक्ष, विभिन्न शाखाओं से आए पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सचिव रेशमा जीतानी ने दिया।वहीं जेसीआई गुवाहाटी प्रिंसेस ने अपना पांचवां स्थापना समारोह मनाया। जेसीआई क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय अग्रवाल समारोह के मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि  ऋषभ जैन थे। 2022 की अध्यक्ष  कियता अग्रवाल ने नई अध्यक्ष  रिचा चौधरी को शपथ दिलाई। मानवी अग्रवाल ने सचिव व  बिनीता अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष की पद की शपथ ली। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्याओं को भी शपथ ग्रहण करवाया गया। यह समारोह  मौसम अग्रवाल , योगिता अग्रवाल एवं  निवर्तमान अध्यक्ष नेहा अग्रवाल द्वारा आयोजित हुआ।