सहरसा : सहरसा में गुरुवार को देर रात मंडल कारा सहरसा में एक कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। आनन फानन में जेल पुलिस कर्मी के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉ ने मृत घोषित कर दिया। मृत कैदी का नाम सेठो सादा है, जो जिले के चिराइयाँ ओपी क्षेत्र के ब्राह्मण टोला का रहने वाला बताया जा रहा है। कैदी की मौत को लेकर जेल कर्मी के द्वारा परिजनों को सूचना दी गयी है। लेकिन परिजन अभी तक सदर अस्पताल नहीं पहुंचा है। परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी हो कि मृतक कैदी अपनी पत्नी के हत्या के आरोप में कांड संख्यां 286/13 में 9 साल से मंडल कारा सहरसा में बंद था।जिस समय मंडल कारा सहरसा में कैदी सेठो सादा उर्फ धर्मेंद्र सादा गया था उस समय कैदी की उम्र लगभग 17 साल का था यानी नाबालिग था। अब सवाल उठता है कि कैसे नाबालिग कैदी को मंडल कारा सहरसा में रखा गया था।