बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह  की मुश्किल बढ़ गई है। उनको ड्रग्स और मनी लॉन्डि्रंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। ईडी ने रकुल को 19 दिसंबर को पेश होने को कहा है। इससे पहले रकुल प्रीत से बीते 3 सितंबर, 2021 को पूछताछ की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो अलग-अलग मामलों में एक्ट्रेस को समन भेजा गया है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि रकुल प्रीत को प्रवर्तन निदेशालय ने ड्रग्स और मनी लॉन्डि्रंग मामले में तलब किया है। साथ ही अधिकारियों ने यह भी बताया है कि इस मामले में एजेंसी पहले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर चुकी। इसके बाद अभिनेत्री को तलब किया गया है।