गुवाहाटी : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) गुवाहाटी उपक्रम की 60वीं बैठक में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के क्षेत्रीय मुख्यालय, उत्तर पूर्वी क्षेत्र, गुवाहाटी को वर्ष 2021-22 में राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार  को इंडियन आयल रिफाइनरी, नूनमाटी में आयोजित कार्यक्रम में नराकास के अध्यक्ष एसपी सिंह व क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन कार्यालय (भारत सरकार), के प्रमुख बदरी यादव के कर कमलों द्वारा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सनमुख जुगानी, क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण; अरविन्द कुमार तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक व धीरज कुमार शर्मा, सहायक प्रबंधक (राजभाषा विभाग) ने ग्रहण किया।